शादी के सीजन में घर के सामने खड़े डीजे और रोड लाइट में अज्ञात लोगों ने लगाई आग,लाखों का नुकसान,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: शादी के सीजन में घर के सामने खड़े डीजे और रोड लाइट में अज्ञात लोगों ने लगाई आग,लाखों का नुकसान,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजहिनी आइमा (गोदाम) गांव में बीती रात अज्ञात लोगों ने घर के सामने खड़े डीजे और रोड लाइट में आग लगा दी। आग से डीजे और रोड लाइट जलकर खाक हो गए, जिससे पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

पीड़ित धर्मराज पुत्र रामकृपाल शादी-विवाह में डीजे और रोड लाइट का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। डीजे और रोड लाइट ही उसकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा था। आग लगने से अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित धर्मराज ने मंगलवार को संदीपन घाट थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor