नकली नोट की गड्डी दिखाकर महिला से ठगी करने वाले दो शातिर ठग अरेस्ट,सोने की चेन-बाली और तमंचा बरामद

कौशाम्बी: नकली नोट की गड्डी दिखाकर महिला से ठगी करने वाले दो शातिर ठग अरेस्ट,सोने की चेन-बाली और तमंचा बरामद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर थाना पुलिस टीम ने नकली नोट की गड्डी दिखाकर महिला से धोखाधड़ी कर सोने के आभूषण लेकर फरार होने वाले दो शातिर ठगो को अरेस्ट कर लिया है। शातिर ठगो के कब्जे से पुलिस टीम ने आभूषण और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किया है।

घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के पास की 29.09.2026 की है, जहां ज्योति वर्मा पत्नी नीरज कसेरा उर्फ शिवम निवासी ग्राम समसाबाद थाना मंझनपुर ने थाने पर सूचना दी कि 28 सितंबर की शाम लगभग 03.30 बजे वह दवा लेने के लिए मंझनपुर चौराहे से जिला अस्पताल की तरफ जा रही थी। तभी 02 व्यक्ति आए और मदद मांगने के बहाने धोखाधड़ी कर उसके पहने हुए सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।

तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर मे मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीमों का गठन कर घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया था।

सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि एसपी द्वारा गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगों से पूछताछ व सर्विलांस आदि की सहायता से बुद्धवार को आभूषण बेचने की फिराक में कादीपुर तिराहे के पास खड़े आरोपियों राज भाटिया उर्फ राज सोलंकी पुत्र शंकर लाल निवासी नीलमत्था विजय नगर थाना सदर जनपद लखनऊ और सूरज भाटिया पुत्र राजाराम निवासी सैय्यद नगला थाना गांधी मूर्ति जनपद कासगंज को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस को आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं घटना से संबंधित पीली धातु की चेन, कान की बाली बरामद किया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि 28 सितंबर को जिला अस्पताल मंझनपुर पेट्रोल पम्प के पास से हम दोनों लोगों ने एक महिला को भ्रमित कर धोखे से उसके सोने की चेन व दोनों कान की सोने की बाली लेकर फरार हो गए थे। हम लोग बाहर से आकर पुरामुफ्ती थाने के पीछे किराये का मकान लेकर रहते हैं। आज हम लोग चेन व कान की दोनों बाली बेचने जा रहे थे एवं अन्य घटना करने की फिराक में थे।

आरोपी राज भाटिया उर्फ राज सोलंकी से बरामद अवैध देशी तमंचा व कारतूस के संबंध में पूछने पर बताया कि अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए यह तमंचा व कारतूस अपने पास ही रखता हूँ।

अरेस्ट किए गए आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor