डॉक्टर के आवास से 30 लाख की चोरी का खुलासा, जीजा-साला अरेस्ट, 14 मुकदमों का आरोपी निकला अलीजान,अभी भी दो आरोपी फरार

कौशाम्बी: डॉक्टर के आवास से 30 लाख की चोरी का खुलासा, जीजा-साला अरेस्ट, 14 मुकदमों का आरोपी निकला अलीजान,अभी भी दो आरोपी फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित डॉक्टर के आवास से करीब 25 से 30 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी सत्यनारायण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मंझनपुर थाना पुलिस, सीडब्ल्यूआई, एसओजी और सर्विलांस टीम ने दो लोगों को अरेस्ट किया है,दोनो आपस में जीजा-साले बताए जा रहे हैं। जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं। पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गाये आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक चोरी गए माल का करीब 50 प्रतिशत बरामद कर लिया गया है।

घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की 13 नवंबर की है जहा डॉक्टर डॉ. रमेश चंद्र यादव के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने करीब छह लाख रुपये नकद और आभूषण चोरी किए थे। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। शुक्रवार को जीआईसी कॉलेज भेलखा के पास घेराबंदी कर अलीजान निवासी हापुड़ और शाकिर अहमद निवासी बागपत को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि दोनों रिश्ते में जीजा-साले हैं। अलीजान के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 10 और शाकिर के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में चार मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दो अन्य साथियों के साथ पहले डॉक्टरों की आवासीय कॉलोनी की रेकी की और फिर बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 19.370 ग्राम सोने के आभूषण, 266 ग्राम चांदी के आभूषण और तीन लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor