कौशाम्बी: दिल्ली से घर वापस लौट रहे युवक का रेलवे लाइन पर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक युवक का रेलवे लाइन पर शव मिलने से हड़कंप मच गया,ग्रामीणों ने सुबह युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शिकायत की और परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के नौडिया के पास की है जहा शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन कर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान राजू कुमार पुत्र राम गुलाम उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी रतगहां गांव, थाना चरवा के रूप में की। परिजनों के मुताबिक राजू करीब एक माह पहले गांव से दिल्ली कमाने गया था। वह दिल्ली में रहकर मकानों की पुताई का काम करता था। गुरुवार शाम को वह दिल्ली से ट्रेन पकड़कर घर लौट रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह उसका शव नौढ़िया रेलवे लाइन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
राजू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार को उम्मीद थी कि वह घर लौटेगा, लेकिन उसकी मौत की खबर ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








