डॉक्टर रिजवी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में दो दिवसीय स्पोर्ट इवेंट हुआ प्रारंभ

कौशाम्बी: डॉक्टर रिजवी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में दो दिवसीय स्पोर्ट इवेंट हुआ प्रारंभ,

यूपी के कौशाम्बी जिले के डॉक्टर रिजवी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन करारी में शुक्रवार को दो दिवसीय स्पॉट इवेंट दीप प्रज्वलित करके प्रारंभ हुआ ।

पहले दिन के मुख्य अतिथि मनोज कुमार असिस्टेंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर ए के टी यू लखनऊ एवं राजकुमार द्विवेदी ए . के .टी. यू.लखनऊ रहे । डायरेक्टर अनीस अफजल ने मनोज कुमार को एवं रजिस्ट्रार सरताज आलम ने राजकुमार द्विवेदी को बुके अर्पित करके स्वागत अभिनंदन किया ।डॉ. मोहम्मद जफर, डॉ.राजेश सक्सेना,डॉ.शाकिब तौसीफ, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने भी मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया स्वागत किया।

जिसमें ए पी जे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय लखनऊ के 12 जनपद के अध्यनरत लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा किया। जैसे कबड्डी , खो खो , बैडमिंटन, ऊंची कूद ,चेस , वॉलीबॉल ,जैवलिन थ्रो , टेबल टेनिस ,बास्केटबॉल , 800 मी , 400 मी , 200 मी ,100 मी दौड़ आदि ।

इस दौरान डॉ अनिल अफजल ने कहा कि खेलकूद से स्वस्थ शरीर , स्वस्थ मन , और बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है । आज के समय में स्पोर्ट्स सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि जीवन को अनुशासन ,आत्मविश्वास और नेतृत्व की कला सिखाने का सबसे मजबूत साधन है ।

सरताज आलम ने कहा कि एक स्वस्थ छात्र ही पढ़ाई में , समाज में ,और देश के विकास में बेहतर योगदान दे सकता है । नियमित खेलकूद से शरीर मजबूत होता है , तनाव कम होता है , एकाग्रता बढ़ती है और बुरी आदतों से दूरी बनाए रखती है ।

शुक्रवार को समस्त स्पोर्ट्स का सेमी फाइनल रहा ।शनिवार को समस्त खेलों का फाइनल होगा ।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor