दोनों बेटों के साथ सीएम योगी से मिले ओम प्रकाश राजभर,आजमगढ़ की अतरौलिया सीट पर टिकट को लेकर की चर्चा

लखनऊ: दोनों बेटों के साथ सीएम योगी से मिले ओम प्रकाश राजभर,आजमगढ़ की अतरौलिया सीट पर टिकट को लेकर की चर्चा,

यूपी के आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर राजग गठबंधन के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और निषाद पार्टी के बीच जारी विवाद के बीच सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी से मुलाकात कर अपनी बात रखी।

भाजपा नेतृत्व ने सहयोगी दलों के बीच सीट को लेकर चल रही खींचतान को गंभीरता से लिया है। भाजपा नहीं चाहती कि विपक्ष सहयोगियों की रार को मुद्दा बनाए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की बयानबाजी रोकने के लिए सीएम योगी ने राजभर को बुलाया होगा। पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर हुई मुलाकात में राजभर के दोनों बेटे, डॉ. अरविंद राजभर और अरुण राजभर भी मौजूद थे। राजभर ने अरुण को अतरौलिया से चुनाव लड़ाने की तैयारी की है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor