आनलाइन वाहन चालान जमा करने के लिए पेमेंट सेतु ऐप लॉन्च,आसानी से जमा किए जा सकेंगे वाहन चालान,28 को जनपद न्यायालय परिसर में लगेगा विशेष कैंप

कौशाम्बी: आनलाइन वाहन चालान जमा करने के लिए पेमेंट सेतु ऐप लॉन्च,आसानी से जमा किए जा सकेंगे वाहन चालान,28 को जनपद न्यायालय परिसर में लगेगा विशेष कैंप,

यूपी के कौशाम्बी जिले में ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए PaymentSetu पोर्टल के माध्यम से QR कोड जनरेट करने की सुविधा दी गई है। न्यायालय के लिपिक द्वारा निर्धारित राशि का QR कोड तैयार किया जाएगा, जिसे नागरिक के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप या SMS के माध्यम से भेजा जा सकेगा। इसके बाद नागरिक QR कोड स्कैन कर UPI के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। भुगतान सफल होने पर इसकी रसीद भी प्राप्त की जा सकेगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रिया सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिला न्यायालय की इस डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक न्यायालयीन सेवाएं उपलब्ध कराना है। इससे लोगों को चालान भुगतान और उससे जुड़ी जानकारी के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 24 हजार चलानी को निस्तारण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने लोगो से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग आए और अपने वाहनों के चालानों का निस्तारण कराए।

जिला न्यायालय कौशाम्बी की यह पहल न्यायिक सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor