नगर पालिका भरवारी के ईओ राम सिंह का झांसी हुआ ट्रांसफर,प्रदीप शुक्ला होंगे भरवारी के नए ईओ

कौशाम्बी: नगर पालिका भरवारी के ईओ राम सिंह का झांसी हुआ ट्रांसफर,प्रदीप शुक्ला होंगे भरवारी के नए ईओ,

यूपी के कौशाम्बी जिले की नगर पालिका परिषद भरवारी के ईओ रामसिंह का ट्रांसफर शासन ने झांसी जिले की समथर नगर पालिका में कर दिया है।

वही आजमगढ़ जिले की बिलरियागंज नगर पालिका में तैनात ईओ प्रदीप शुक्ला को नगर पालिका भरवारी की जिम्मेदारी शासन ने सौंपी है। नगर विकास विभाग ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ट्रांसफर का हवाला देते हुए 23 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया है।जिसमे ट्रांसफर किए गए दोनो ईओ को तत्काल प्रभाव से अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है,आदेश आने के बाद भरवारी ईओ राम सिंह बुधवार को झांसी के लिए निकल गए,वही प्रदीप शुक्ला बुधवार की शाम तक नगर पालिका भरवारी कार्यालय पहुंचेंगे और अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor