कौशाम्बी: अंतरराष्ट्रीय बाल निषेध दिवस के अवसर पर जनकल्याण शिक्षण प्रसार समिति जागरूकता बैठक कर निकाला कैंडल मार्च,
भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ विश्व भर में चल रही इस मुहिम की गूंज कौशाम्बी जनपद में भी सुनाई दी, बाल विवाह कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति लाखों की संख्या में जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए,बाल विवाह से बचाई गई लड़कियां बाल विवाह रुकवाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं और विभिन्न क्षेत्र के जमीनी स्तर पर बदलाव की वॉक बनी महिला नेतृत्व कर्ताओं की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर बाल विवाह के खिलाफ एक जुटता दिखाई और इस अपराध को समाप्त करने का संकल्प लिया। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संगठन जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन फाउंडेशन का सहयोगी संस्था है।
इस दौरान कैंडल मार्च में बाल विवाह से प्रभावित महिलाएं बच्चों पुरुषों और समाज के विभिन्न वर्गों ने लाखों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया लोगों ने न केवल बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी समाज को इस अपराध के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया, अभियान की खास बात यह रही कि इसमें केवल आम नागरिक ही नहीं बल्कि विवाह समारोह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी धार्मिक हितधारक भी शामिल हुए, पुरोहितों, मौलवियों, हलवाइयों, सजावट का काम करने वाले, बैंड बाजा संचालकों, टेंट वालों और शादी के कार्ड छापने वालों प्रिंटिंग प्रेस मालिकों ने केवल कार्यक्रम में हिस्सा लिया बल्कि शपथ ली कि वह किसी भी बाल विवाह में भागीदारी नहीं बनेंगे। साथ ही कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगे।
भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प को जन कल्याण शिक्षा समिति के सचिव शंकर दयाल ने कहा कि हम पिछले तीन वर्षों से सरकार और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के साथ मिलकर बाल विवाह के खत्म करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं ,यह केवल एक अपराध को समाप्त करने का अभियान नहीं बल्कि पूरे देश की बच्चियों को उनका बचपन शिक्षा और अपने भविष्य को चुनने का अधिकार दिलाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब हमारी बेटियां शिक्षित सशक्त और टाटी निर्भर हो,बाल विवाह इस राह की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है हमारे लिए यह गर्व की बात है कि कौशाम्बी जिले में शुरू हुई हमारी यह मुहिम आज वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुकी है। हमें विश्वास है कि सरकार प्रशासन और समाज के सामूहिक प्रयासों से अपने जनपद को बाल विवाह मुक्त बना सकेंगे।
भारत से शुरू हुई बाल विवाह के खिलाफ मुहिम के वैश्विक आंदोलन में बदलने की यात्रा पर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव रविकांत ने कहा 4 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मत से 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकार किया,यह जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन फाउंडेशन और उनके संस्थापक भवन विभु के वर्षों के अथक प्रयासों की एक बड़ी वैश्विक उपलब्धि है। इस ऐतिहासिक प्रस्ताव के पारित होने के समय भवन विभु भी प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त राष्ट्र में मौजूद थे, यह भारत के लिए भी गर्व और उपलब्धि का क्षण है ,क्योंकि हमारे देश में बाल विवाह रोकने के लिए शुरू हुई मुहिम को आज वैश्विक मंच पर मान्यता मिली है और यह संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडरों का हिस्सा बन गई है।
उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि सामाजिक बदलाव की शुरुआत स्थानीय स्तर से हो सकती है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से वह पूरी दुनिया का आंदोलन बन सकता है, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन फाउंडेशन 300 से अधिक सहयोगी संगठन देश के 782 जिलों में बाल विवाह के उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है, पिछले तीन वर्षों में नेटवर्क ने देशभर में 6 लाख से अधिक बाल विवाह रुकवा चुके हैं। जनकल्याण शिक्षा प्रशासन समिति ने भी स्थानीय प्रशासन के साथ सामान्य और सहयोग से बाल विवाह रूकवाते हुए लगभग 5000 बाल विवाह न करने के लिए शपथ पत्र विभिन्न ग्राम पंचायत में भरवाए गए हैं।
जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के सचिव शंकर दयाल ने कहा बाल विवाह जैसे अपराध को केवल कानून और प्रशासन के भरोसे समाप्त नहीं किया जा सकता,इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, शादी में शामिल होने वाले पुरोहितों से लेकर हलवाई, बैंड बाजा संचालक और कार्ड छापने वाले पेंटिंग प्रेस तक हर किसी का यह संकल्प जरूरी है कि वह किसी भी बाल विवाह का हिस्सा नहीं बनेगा, जब समाज एक साथ खड़ा होगा तभी इस अपराध को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर कौशाम्बी जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायत विभिन्न विद्यालयों जैसे कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय मंझनपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सरसवा तथा जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय भरसवा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय घना का पुरवा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें एंटी ह्यूमन पुलिस महिला एवं बाल कल्याण विभाग विद्यालयों के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।








