एसपी ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दुकानदारों से किया संवाद

कौशाम्बी: एसपी ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दुकानदारों से किया संवाद,

यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से संवाद कर अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उन्हें क्रियाशील रखने के लिए प्रेरित किया।साथ ही दुकानदारों को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे आवागमन सुचारू बना रहे तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एसपी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात को सुगम बनाने के दृष्टिगत संबंधित पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor