रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हकर लौट रही महिला स्कूटी की टक्कर से घायल,इलाज के दौरान मौत

कौशाम्बी: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हकर लौट रही महिला स्कूटी की टक्कर से घायल,इलाज के दौरान मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पिपरी थाना क्षेत्र के नईम मियां का पूरा गांव के पास शनिवार की दोपहर बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से स्कूटी चालक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसका प्रयागराज के अस्पताल में इलाज चल रहा था,रविवार की सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सराय अकिल थाना क्षेत्र के हासिमपुर किनार गांव निवासी इरफान अहमद शनिवार को अपनी मां मसरूर निशा को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से मां-बेटे घर लौट रहे थे। इसी दौरान चायल तहसील के नईम मियां का पूरा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मसरूर निशा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज के लिए प्रयागराज ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें प्रयागराज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor