गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत,मायके पक्ष ने फांसी लगाकर हत्या करने का लगाया आरोप,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत,मायके पक्ष ने फांसी लगाकर हत्या करने का लगाया आरोप,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर थाना क्षेत्र के नया नगर द्वितीय में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संगीता गुप्ता पत्नी अंकुश गुप्ता के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही करारी से मृतका के मायके पक्ष के लोग उसके ससुराल पहुंचे।मृतका के भाई अजय गुप्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बहन के साथ ससुराल में छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद किया जाता था। भाई का गंभीर आरोप है कि उनकी बहन ने खुद फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसे फांसी लगाकर मार दिया गया।

उन्होंने बताया कि संगीता करीब 7 से 8 महीने की गर्भवती थी। उसका एक दो साल का बच्चा भी है। परिजनों के मुताबिक संगीता की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत और मायके पक्ष की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor