विशेष अभियान दिवस पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैम्पों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कौशाम्बी: विशेष अभियान दिवस पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैम्पों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2027 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की समस्त 03 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 251-सिराथू, 252-मंझनपुर (अ0जा0) एवं 253-चायल में विशेष अभियान दिवस पर आज दिनांक 29.11.2026 (रविवार) को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है।

बी.एल.ओ. द्वारा मतदेय स्थलों पर आयोजित कराये जा रहे कैम्प का निरीक्षण जनपद के तीनो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो द्वारा किया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor