कौशाम्बी
क्राइम कंट्रोल में फेल सराय अकिल एसओ का एसपी ने किया किया ट्रांसफर,
क्राइम पर अंकुश न लगा पाने एवम मोहर्रम के त्योहार पर आपसी सौहार्द बिगड़ने की स्थिति बनने पर सरायअकिल इंस्पेक्टर भुवनेश चौबे का हुआ ट्रांसफर, दो दिन पहले सराय अकिल में रामलीला के दौरान वर्ग विशेष के लोगो द्वारा कार्यक्रम बंद कराने को लेकर हंगामा हुआ था।जिसपर 1 हजार लोगो पर मामला दर्ज किया गया था।एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने सराय अकिल थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर भुवनेश चौबे को दंगा नियंत्रण इकाई रिजर्व पुलिस लाइन भेजा,वही पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा को सराय अकिल प्रभारी बनाया है।








