कौशाम्बी
विधायक और सांसद ने भरवारी में फीता काटकर किया सात दिवसीय दीवाली महोत्सव का शुभारंभ,
नगर पालिका परिषद भरवारी में शासन के निर्देश पर सात दिवसीय दीवाली महोत्सव का आयोजन राम वाटिका मेला मैदान में शुरू हुआ। कार्यक्रम में पहले दिन कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद विनोद सोनकर व चायल विधायक संजय गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान सांसद ,विधायक ने उपस्थित लोगों सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई। कार्यक्रम में पहले दिन जादूगर ज्ञानेन्द्र भार्गव ने जादू के माध्यम से लोगों तरह-तरह के जादू दिखाये। कार्यक्रम में डीएम सुजीत कुमार, एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, डिप्टी सीएम के पुत्र इंजीनियर योगेश मौर्या, रामलीला कमेटी पुरानी बाजार भरवारी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता,अधिशासी अधिकारी गिरीश चंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








