डीएम ने की जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक,पौधरोपण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश 

कौशाम्बी: डीएम ने की जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक,पौधरोपण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में डीएम ने पौधारोपण अभियान-2026 के अन्तर्गत अब तक की गई तैयारियों/कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि शासनादेश के अनुसार सभी कार्यवाही समय से सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने गत बैठक में खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को दिए गए निर्देश कि विकास खण्ड/नगर निकाय में 05-05 ऐसे स्थल चिन्हित कर पौधारोपण कराने के साथ ही उस स्थान को विकसित किया जाए, ताकि आमजन मॉर्निंग वॉक एवं परिवार के साथ भ्रमण कर सके, में अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त कर सीडीओ से कहा कि चिन्हित किए गए स्थलों का सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारियों से करा लिया जाए। उन्होंने नियमित रूप से ग्रीन चौपाल का आयोजन कराने के भी निर्देश दिए।

डीएम ने जिला गंगा समिति की बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी,दारा नगर से कहा कि गंगा घाट की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखी जाए तथा शेड बनाए जाने का कार्य शीघ्र शुरू करा दिया जाए।

बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor