चरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन आज,कल आयोजित होगा विशाल भंडारा,तैयारिया जोरो पर

कौशाम्बी,

चरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन आज,कल आयोजित होगा विशाल भंडारा,तैयारिया जोरो पर,

यूपी के कौशाम्बी जिले की नगर पंचायत चरवा के श्री बरम बाबा स्थल में चल रही भागवत कथा का आज समापन हो जायेगा,व्यास परम पूज्य श्री राजेन्द्र दास जी महराज के मुखारबिंद से जिले भर से भक्तो ने श्रीमद्भागवत कथा सहित अन्य प्रसंगों का श्रवण किया और अपने आपको धन्य किया।

श्रीमद्भागवत कथा के समापन के पश्चात मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है,भंडारे लगभग 50 हजार से अधिक भक्तो के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की जा रही है,इसके लिए तैयारी जोर शोर से चल रही है,भंडारे के प्रसाद की व्यवस्था के लिए भक्तो के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाए भी जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor