बस डिपो मंझनपुर में कैम्प आयोजित कर चालकों एवं परिचालकों का किया गया स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण

कौशाम्बी: बस डिपो मंझनपुर में कैम्प आयोजित कर चालकों एवं परिचालकों का किया गया स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मिशन सेफ फ्यूचर-2 अभियान के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन बस डिपो, मंझनपुर परिसर में नेत्र सर्जन डॉ. हेमंत कुमार यादव के नेतृत्व में मंझनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा किया गया। शिविर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों एवं परिचालकों के साथ-साथ सरकारी बसों के चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया गया।

एमवी कॉन्वेंट, डॉ. रिजवी, बीपी पब्लिक एवं नंदी वाणी सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के वाहन चालकों एवं परिचालकों ने शिविर में प्रतिभाग कर अपना स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया।

यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल ने देते हुए बताया कि शिविर में कुल 206 चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत आवश्यकता वाले व्यक्तियों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करने के साथ-साथ निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। वाहन चालकों एवं परिचालकों का नियमित स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण सडक सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor