सीएम योगी ने लाभांश में वृद्धि कर उचित दर विक्रेताओं को दी सौगात, 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किया गया लाभांश

कौशाम्बी: सीएम योगी ने लाभांश में वृद्धि कर उचित दर विक्रेताओं को दी सौगात, 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किया गया लाभांश,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि तथा सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली के शुभारंभ कार्यक्रम का तहसील सभागार, मंझनपुर में सजीव प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों ने सजीव प्रसारण देखा एवं मुख्यमंत्री का सम्बोधन को सुना। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा डीएम डाॅ. अमित पाल, सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी एवं उचित दर विक्रेता उपस्थित रहें।

अध्यक्ष जिला पंचायत ने उचित दर विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावण माह के तृतीय सोमवार पर आज नाग पंचमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा आप लोगों के लाभांश में वृद्धि कर सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इसी प्रकार तहसील चायल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष को-आपरेटिव बैंक शिवमोहन मौर्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों उपस्थिति रहें तथा विकास खण्ड सिराथू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल,एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव एवं खण्ड विकास अधिकारी अभिषेक सिंह सहित उचित दर विक्रेता उपस्थित रहें।

जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासन द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि करते हुए इसे 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। सरकार की इस सराहनीय पहल से जनपद कौशाम्बी के 586 उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली से वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बढे़गी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उचित दर विक्रेताओं ने शासन द्वारा लाभांश में की गई वृद्धि एवं नई फीडबैक प्रणाली के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor