कौशाम्बी में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत,सुलह समझौते के आधार पर होगा मुकदमों का निस्तारण

कौशाम्बी: कौशाम्बी में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत,सुलह समझौते के आधार पर होगा मुकदमों का निस्तारण,

यूपी के कौशाम्बी जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर, 2026 को किया जाएगा।

यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रिय सिंह ने देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा याचिकाओ, पारिवारिक वाद, बैंक वसूली, एन.आई.एक्ट, विधुत के मामले, श्रम सम्बन्धी, लेबर सम्बन्धी, जमीन सम्बन्धी, चालानी व अन्य प्रकार से सम्बन्धित शमनीय वादों का निस्तारण किया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor