सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 263 माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर आयोजित हुई भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता

कौशाम्बी: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 263 माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर आयोजित हुई भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मक सोच एवं विकसित भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से“मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा” कार्यक्रम के तहत जनपद के 263 माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की परिकल्पना, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

वहीं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, भारतीय इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, संविधान, समसामयिक विषयों एवं राष्ट्र के विकास से संबंधित प्रश्न पूछे गए। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की विकास यात्रा से जोड़ना, उनमें रचनात्मक अभिव्यक्ति, ज्ञानवर्धन, प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को “मेरे सपनों का भारत” की संकल्पना से जोड़ते हुए विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor