पर्यटन, क्षेत्रीय विकास, रोजगार एवं सुगम आवागमन हेतु बुद्ध तपस्थली को श्रीराम वन गमन पथ से जोड़ा जाए:अजय सोनी

कौशाम्बी,

पर्यटन, क्षेत्रीय विकास, रोजगार एवं सुगम आवागमन हेतु बुद्ध तपस्थली को श्रीराम वन गमन पथ से जोड़ा जाए:अजय सोनी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से कौशाम्बी जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने, जनपद के विकास, लोगों को रोजगार और कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट और बांदा के लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए अयोध्या से चित्रकूट तक बन रहे श्रीराम वन गमन पथ को बुद्ध तपस्थली कौशाम्बी से जोड़े जाने की मांग की है।

रविवार को अजय सोनी अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ मंझनपुर तहसील के ग्राम पलरा, कोलहुआ, बैरमपुर, सेंगरहा, अलवारा, हटवा, रानीपुर आदि का भ्रमण किया और तराई के लोगों से भेंट की। इस अवसर पर लोगों से वार्ता करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि अयोध्या से चित्रकूट तक बन रहे श्रीराम वन गमन पथ को बुद्ध तपस्थली से जोड़े जाने की जरूरत है।

आगे कहा कि ऐसा होने से प्रयागराज से बन रहा बुद्ध सर्किट मार्ग और श्रीराम वन गमन पथ आपस में जुड़ जाएंगे जिससे बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज एक सूत्र में बंध जाएंगे और इन जनपदों के लोगों का आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि कौशाम्बी जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

आगे कहा कि मंझनपुर का तराई क्षेत्र बेहद पिछड़ा है। यहां लोगों के पास रोजगार न के बराबर है जिससे यहां के लोग गैर जिलों और गैर प्रांतों को रोजगार के लिए पलायन करते हैं। ऐसे में अगर श्रीराम वन गमन पथ को बुद्ध तपस्थली से जोड़ दिया जाए तो लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेगा और उनका पलायन रुकेगा। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी इस मुद्दे को शुरू से लागतार उठा रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन और सरकार को ज्ञापन सौंपकर मांग भी कर चुकी है। आगे भी जल्द ही इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन दिया जायेगा।

पार्टी का मानना है कि बुद्ध तपस्थली कौशाम्बी को श्रीराम वन गमन पथ से जोड़ने से  जनपद का विकास होगा और लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। इस संबंध में अजय सोनी ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से श्रीराम वन गमन पथ को बुद्ध तपस्थली से जोड़े जाने की मांग की है।

इस अवसर मुन्ना लाल तिवारी, सुरेश गुप्ता, राधे श्याम यादव, मनोज गौतम, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor