कौशाम्बी: सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिलने से सनसनी,हत्या कर शव फेंकने की आशंका,
यूपी के कौशाम्बी जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव की है, जहां सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के चेहरे को किसी भारी वस्तु से कुचल दिया गया है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जल्द खुलासे की बात कह रही है।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। महिला के नाक से ब्लड आने की बात कही जा रही और कही किसी प्रकार की महिला के निशान या चोट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के हर एंगल से जांच की जा रही है।








