कौशाम्बी: कौशाम्बी में हल्की बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली,चपेट में आने से दो गायों,एक बदले की मौत,एक राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में सुबह रिमझिम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। रवि शंकर यादव के घर के बाहर पेड़ पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वहां पर बंधी हुई दो गाय एक गाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही लेखपाल, वन विभाग के कर्मचारी और पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का प्राथमिक उपचार किया। मोर की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। वन विभाग ने मोर को निगरानी में रखा है








