अयोध्या जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

कौशाम्बी: अयोध्या जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले से मंगलवार को अयोध्या जा रहे कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय समेत तमाम कांग्रेसियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट आकर लिया है,बताया जा रहा है कि अयोध्या में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन का कार्यक्रम करने वाले थे। लेकिन इस यात्रा से डरी भाजपा सरकार ने कायरतापूर्ण हरकत शुरू कर दी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में होटल में ही अरेस्ट कर लिया गया,वही कौशाम्बी में कांग्रेसियों को भी हाउस अरेस्ट आकर लिया गया।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल या विचारधारा के नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने से रोकना असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दमनकारी नीति बंद करे, नजरबंद किए गए कांग्रेस नेताओं को तत्काल मुक्त करे और बिना किसी बाधा के अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने की अनुमति दे।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पांडेय बाबू जी,मनोज सिंह पटेल,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्णा यादव,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,RTI जिलाध्यक्ष आयुष यादव,मनोज शुक्ला,सिराथू ब्लाक अध्यक्ष प्रियांशु त्रिपाठी ,अर्पित त्रिपाठी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor