आपातकाल के 50वर्ष पर बोली राज्यसभा सांसद:राहुल गांधी और सोनिया गांधी इंदिरा गांधी के नक्शे कदम पर,देश के लिए अन्यायकाल था आपातकाल

कौशाम्बी,

आपातकाल के 50वर्ष पर बोली राज्यसभा सांसद:राहुल गांधी और सोनिया गांधी इंदिरा गांधी के नक्शे कदम पर,देश के लिए अन्यायकाल था आपातकाल,

भारत देश में 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा कांग्रेस पार्टी की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की,जो 21 मार्च 1977 तक लागू रही, इस अवधि के दौरान सरकार ने नागरिक अधिकारों को समाप्त कर दिया,मीडिया पर प्रतिबंध लगाया और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया,वर्तमान समय में भी जहा जहा प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है,वहा कांग्रेस की सरकार संविधान और कानून को नहीं मानती।

उक्त बाते भाजपा की राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कौशाम्बी में आपातकाल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही, उन्होंने कहा कि आपातकाल का वह समय देश के लिए काला अध्याय था,जिस समय आपातकाल लगाया गया उस समय कार्यपालिका,न्यायपालिका,विधायिका और प्रेस की भी स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई थी,प्रेस अपनी खबरें अखबार में नहीं छाप सके इस लिए रात में प्रेस के कार्यालयों और प्रिंटिंग मशीनों के स्थानों की बिजली तक कटवा दी गई,वही इस आपातकाल की जानकारी लोगो को सुबह रेडियो के माध्यम से हुई।आपातकाल वास्तव में कांग्रेस पार्टी की सरकार और इंदिरा गांधी के निर्णय की देन रहा है।

इस मौके पर पूर्व सांसद विनोद कुमार सोनकर,अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,जयचंद्र मिश्र,पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,बार एसोशिएशन के अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,चक्रेश मिश्रा,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर,कार्यक्रम सह संयोजक व जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा,ज्योति केसरवानी,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा, राजेंद्र कुमार भोला यादव,सहित सम्मानित लोकतंत्र सेनानी,अधिवक्ता,मण्डल अध्यक्ष,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor