कौशाम्बी,
कौशाम्बी में छाया घना कोहरा,स्कूलों में ठंड के कारण घटी बच्चो की संख्या,फसलो को होगा नुकसान,
यूपी के कौशाम्बी ज़िले में साल का पहला घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड की दस्तक के साथ ही कोहरे की घनी चादर चारों ओर फैल गई है। कोहरे से सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। परिषदीय स्कूलों में बच्चो की संख्या ठंड के कारण घट गई है। वही सरसो को नुकसान तो गेंहू के लिये कोहरा सोने पर सुहागा साबित होगा। ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हल्की-हल्की ठंडी हवा व ठिठुरन से बचने के लिए चाय की दुकानों में चाय की चुस्की लेते लोग देखे जा रहे हैं। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक सा लग गया है। गाड़ी के ड्राइवरों को सड़क पर वाहन चलने में भारी परेशानी हो रही है। ठंड में स्कूल की बसे जो तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आती थीं उसकी भी गति धीमी हो गई है।
वहीं विभिन्न स्कूलों में सर्दी के कारण छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ख़ास कर परिषदीय स्कूलों में छात्रों की संख्या में कमी आई है।