कौशाम्बी,
यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन कौशाम्बी के निर्विरोध अध्यक्ष बने मोती लाल,
यूपी के कौशाम्बी जिला चिकित्सालय में यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन एसोसिएशन के पर्यवेक्षक राम नरेश सिंह एवम निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।इस अधिवेशन में सर्वसम्मति से मोती लाल सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया,वही चंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, पूनम देवी को महामंत्री,पीयूष शुक्ला को कोषाध्यक्ष और दीप कमल सिंह को संप्रेक्षक के रूप में चुना गया।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।








