कौशाम्बी,
स्कूल स्टाफ वैन जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा,एक मासूम सहित 6 घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में जानवर को बचाने के चक्कर में स्कूल की वैन हादसे का शिकार हो गई,हादसे में एक मासूम सहित स्कूल स्टाफ के 6 लोग घायल हो गए,हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहा उनका इलाज किया जा रहा है।घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के पास की है जहा भरवारी से स्कूल के टीचर स्टाफ को लेकर सिराथू जा रही स्कूल की वैन सामने से जानवर आने के बाद अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहा उनका इलाज चल रहा है।घायलों में सना 24,समा 25,प्रिया 27,फरहीन 26,अरविंद 30, अन्वी केशरवानी 8 साल शामिल है।








