कौशाम्बी,
रेलवे लाइन पर मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त,परिजनो ने की शिनाख्त
यूपी के कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के चिल्लासाहबाजी गांव के पास रेलवे लाइन पर मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है,मृतक के पिता ने शव की शिनाख्त की है, युवक का नाम आनन्द कुमार पिता का नाम मुंशीलाल पटेल उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी रसूलाबाद ऊर्फ कोइलहा का माजरा गुलकैयापुर थाना चरवा जनपद कौशाम्बी का रहने वाला था ।युवक कल देर शाम घर से खाना पीना खाकर निकला था जब घटना की सूचना परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। वही चरवा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है।








