कौशाम्बी,
जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक,पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक नवयुवक जहरखुरानी का शिकार हो गया,बेहोशी की हालत में युवक भरवारी रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस बूथ के बाहर पड़ा हुआ मिला,पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया ।
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस बूथ के बाहर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था,युवक के जेब में मोबाइल था और उसके पास एक बैग भी पड़ा हुआ था,लेकिन उसे बिलकुल भी होश नही था।सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस के सिपाहियो ने युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।युवक कहा से आया था और कहा जा रहा था इसकी जानकारी नहीं हो पाई।पुलिस ने युवक के मोबाइल को खोलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।उसके जेब में रुपए और आई डी भी नही मिल पाई जिसके चलते पुलिस उसके परिजनों को सूचित नही कर सकी।









