हिन्दी दिवस पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

कौशाम्बी: हिन्दी दिवस पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद कौशाम्बी के तत्वाधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार में विधिक साक्षरता एवम् जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी प्रिया सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव प्रिया सिंह ने बच्चों को अपने विद्यालय के दिनों पर बात करते हुए कहा कि बच्चों जिस भी क्षेत्र में जाना हो पहले से ही उस क्षेत्र के बारे में अपने शिक्षकों से जब भी मौका मिले जिज्ञासा और सुझाव लेना चाहिए,जिससे उस कार्यक्षेत्र में जाने आसानी हो, साथ ही हिदी दिवस के बारे में बात करते हुए कहा कि न्यायिक कार्यप्रणाली में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए पूरा समर्थन दिया जाएगा एवं बच्चों को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित मिश्रा ने कहा कि यह दिन हमें अपनी संस्कृति, एकता और राष्ट्रीय पहचान की याद दिलाता है, हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हिंदी के प्रति जागरूक करना और हिंदी राजभाषा का सम्मान करना चाहिए और इसके विकास में योगदान देना चाहिए। साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल के बारे में जानकारी दी कि किस प्रकार से लीगल एड डिफेंस काउंसिल वंचित लोगों की निशुल्क सहायता करना है।

नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह के द्वारा बच्चों को हिंदी भाषा के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई एवं बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।

उप-प्रधानाचार्य डी डी कॉन्वेंट अरविन्द कुमार तिवारी द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी आज संकल्प लेते है कि हिंदी को देश और प्रदेश स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सभी जगह हिंदी भाषा का उपयोग करेंगे।

इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा हाल ही में प्रदेशीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में विजेता छात्र/छात्राओं पलक जायसवाल(गोल्ड), कृष्णा(गोल्ड) व प्राची यादव(गोल्ड) और अंशुल मौर्य(सिल्वर), शिखा वर्मा(सिल्वर) अनुष्का तिवारी(सिल्वर) को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के कर-कमलों द्वारा मेडल व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरन त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि महोदय को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र भेंट स्वरूप देकर आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन राम शंकर सिंह द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरन त्रिपाठी ने दिया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक राम सुभग त्रिपाठी, अरविन्द कुमार, शिव कुमार, सज्जन सिंह एवं पीएलवी अमरदीप दिवाकर, अमरेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक/शिक्षकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor