कौशाम्बी,
गर्भवती महिला को नही मिला स्ट्रेचर,पत्नी को कंधे पर लादकर पति ने वार्ड में पहुचाया,वीडियो वायरल,
यूपी की योगी सरकार के सख्त आदेश के बावजूद कौशाम्बी जिला अस्पताल के जिम्मेदार अपनी गैर जिम्मेदाराना हरकत में सुधार नहीं ला रहे है,सरकार द्वारा मरीजों को दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं को भी कर्मचारी देने में कतरा रहे है,जिसके चलते जहा एक ओर मरीज और उनके तीमारदार परेशान हो रहे है वही सरकार की मंशा पर कर्मचारी और अधिकारी पानी फेर रहे है।
ताजा मामला कौशाम्बी जिला अस्पताल का है जहा एक युवक अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा जहा उसे दूसरी मंजिल पर लेजाकर भर्ती कराना था,लेकिन उसे स्ट्रेचर नही मिला जिसके बाद पति अपनी गर्भवती पत्नी को कंधे पर लादकर वार्ड पहुंचा और उसे भर्ती कराया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभी कुछ दिनों पूर्व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था,निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के जिम्मेदारो को सख्त निर्देश दिए थे,इस बावजूद यह घटना कही न कही अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही और गैर जिम्मेदारी का सबूत है।








