कौशाम्बी,
कोखराज थाना में आयोजित हुआ समाधान दिवस,लोगो की सुनी गई समस्याएं ,
यूपी की योगी सरकार एवम शासन के आदेश एवम एसपी हेमराज मीणा के निर्देश पर कोखराज थाना में समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया,समस्या समाधान दिवस पर कोखराज थाना में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह चंदेल एवम तहसीलदार सिराथू संतोष कुमार ने थाना क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
इस दौरान सबसे अधिक जमीन से संबंधित मामले एवम आपसी वाद विवाद के मामले आए जिन्हे थाना प्रभारी ने संबंधित लेखपाल और एसआई को निस्तारण करने का निर्देश दिया।समस्या समाधान दिवस पर कोखराज थाना में तैनात अतिरिक्त इंस्पेक्टर राजेश कुमार थाना क्षेत्र के एसआई सहित क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।









