कौशाम्बी,
अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े मासूम बच्चे को कुचला,मासूम बच्चे की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े एक मासूम बच्चे को कुचल दिया,हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया,आक्रोशित परिजनो एवम ग्रामीणों ने सिराथू धाता मार्ग को जम कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धामावा गांव के पास की है जहा एक अनियंत्रित ट्रक ने 5 साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया है।बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने धाता सिराथू मार्ग को जाम कर दिया।सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ग्रामीणों को समझाने मे जुटी हुई है।

मृतक मासूम अपने ननिहाल आया हुआ था,मृतक मासूम के पिता ने बताया की वह कमासिन के रहने वाले है और उनका बेटा अपने ननिहाल आया हुआ था,सुबह फोन से सूचना मिली की उनका बेटे को ट्रक ने कुचल दिया।








