कौशाम्बी,
कई दिनों से गायब मूक बाधिर युवक का पानी के गड्ढे में मिला शव,परिजनो में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा के एक मूकबधिर व्यक्ति की बुधवार की सुबह पानी के गड्ढे में शव मिलने से सनसनी मच गई, पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है या फिर उसके साथ कोई अनहोनी घटना हुई है ,पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, मामले की सूचना पुलिस को दी गई है घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मूकबधिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।
घटनाक्रम के मुताबिक पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चायल कस्बा निवासी यूनुस पुत्र स्व रसूख अहमद का दिमागी संतुलन ठीक ना होने कारण इधर-उधर भटकता रहता था, घर से अक्सर गायब रहने के चलते घर वालों ने यूनुस का गुमशुदा का पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, बुधवार की सुबह लालापुर स्थित पानी के एक छोटे से गड्ढे में यूनुस का शव मिला है ,शव मिलने की जानकारी परिजनों को लगी मामले की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए ।मामले की सूचना पुलिस को दी गई यूनुस की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया ।सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








