कौशाम्बी,
भरवारी के चमन्धा में नही रुक रही PWD ठेकेदार की मनमानी,जेई के आदेश के बावजूद नही रोका काम,कर रहा मानक विहीन सड़क निर्माण,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 20 केशव नगर के चमन्धा में मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों के प्रदर्शन और PWD जेई उमेश कुमार के आदेश के बावजूद ठेकेदार मनमानी पर उतारू है।ग्रामीणों के आक्रोश और प्रदर्शन के बाद PWD जेई उमेश कुमार ने तीन दिनों के लिए कार्य बंद करने का आदेश ठेकेदार को दिया था।
इसके साथ ही जेई ने खराब गुणवत्ता से बनाई गई सड़क को उखाडकर दोबारा बनाने का आदेश दिया था,लेकिन लापरवाह और दबंग ठेकेदार ने सड़क निर्माण का काम नही बंद किया और मनमाने तरीके से सड़क निर्माण करवा रहा है।ठेकेदार द्वारा मानक विहीन और मनमाने सड़क निर्माण किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
वही इस मामले में नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद से बिना एनओसी लिए PWD विभाग कार्य करा रहा है यह गलत है,उन्होंने कहा इस संबंध में टीम भेजकर कार्य के गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।








