कौशाम्बी,
माफिया अतीक अहमद के करीबी गुड्डू गद्दी सहित तीन संदिग्धों को UPSTF ने उठाया,
यूपी के प्रयागराज में हुए राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या में अतीक अहमद का नाम आने के बाद से पुलिस और STF लगातार अतीक अहमद के करीबियों को उठाकर पूछताछ कर रही है।इसी क्रम में माफिया अतीक अहमद के करीबी बताए जा रहे करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के महमूद उर्फ गुड्डू गद्दी पुत्र नौशे को UPSTF ने देर रात उठा लिया ,UPSTF को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग गुड्डू गद्दी के यहां रुके हुए है,जिसके बाद STF ने छापा मारा और गुड्डू गद्दी और तीन संदिग्धों को उठा लिया।
बताया जा रहा है कि गुड्डू गद्दी कोखराज थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के कर्मचारी से हुए लूटकांड, मझियावाँ गांव के रफीक को गोली मारने के मामले में वांछित चल रहा।वही इस मामले में कौशाम्बी की पुलिस किसी भी जानकारी से इंकार कर रही है।








