देखिए कहा नेशनल हाइवे पर सफेद पट्टी बनाने में लगे कर्मचारी प्रयोग कर रहे घरेलू गैस सिलेंडर,प्रशासन मूकदर्शक

कौशाम्बी,

नेशनल हाइवे पर सफेद पट्टी बनाने में लगे कर्मचारी प्रयोग कर रहे घरेलू गैस सिलेंडर,प्रशासन मूकदर्शक

यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे पर 6 लेन के निर्माण के बाद नेशनल हाइवे पर सफेद पट्टी बनाने में लगे कर्मचारी घरेलू गैस सिलेंडर का धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे है,वही इस पर सब कुछ देखते हुए भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

नेशनल हाइवे पर 6 लेन का निर्माण लगभग पूरा हो गया है,जिसके बाद हाइवे की सड़क के किनारे सफेद पट्टी बनाने वाले कर्मचारी धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे है।यही नहीं घरेलू गैस सिलेंडर के प्रयोग के बारे में पूछने पर अभद्रता भी करते है।यह कर्मचारी इतने मनबढ़ है कि कोई सवाल करे तो उल्टा यह उस पर दबाव बनाते है और कार्यवाई कराने की धमकी भी देते है।

वही छोटे दुकानदार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग करने पर जहा प्रशासन कार्यवाई की बता कहता है वही सड़क निर्माण में लगे हुए कर्मचारियों की इस लापरवाही और मनमानी पर वही प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor