कौशाम्बी,
नगर पालिका परिषद भरवारी अध्यक्षा ने ईओ के साथ वार्ड नंबर 23 का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जिले की नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्षा कविता पासी ने वार्ड नंबर 23 में स्थित तालाब सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान अध्यक्षा ने अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा को आवश्यक निर्देश भी दिए।
नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 23 में एक तालाब है जोकि बहुत गहरा है और इस तालाब में एक साल में 3 लोगो की डूबकर मौत हो चुकी है।इसकी शिकायत वार्ड के सभासद मोहम्मद हुसैन उर्फ मुन्नान ने बोर्ड कमेटी की पहली बैठक में की थी,इसी क्रम में अध्यक्षा कविता पासी ईओ शैलेंद्र मिश्रा एवम कर्मचारियों के साथ पहुंची और वार्ड का एवम तालाब का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने ईओ को इस संबंध में योजना बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।








