कौशाम्बी,
मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत,बुजुर्ग की मौत से परिवार में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में हाइवे के किनारे मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई,बुजुर्ग को मॉर्निंग के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया ,जिससे घटनास्थल पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई , सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, मामले की सूचना लोगो ने परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर रोते बिलखते मृतक के परिजन भी पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,वही हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना सनदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे की है जहा कशिया रोड निवासी भैया लाल गुप्ता उम्र 68 वर्ष पुत्र महादेव प्रसाद गुप्ता मंगलवार की सुबह 4:00 बजे घर से सड़क पर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर पहुंचे और टहलने लगे इसी बीच एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया, ट्रक की टक्कर लगते ही बृद्ध सड़क पर गिर पड़े, सर पर चोट लगने और अधिक खून निकल जाने से उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर लोगो की भीड़ लग गई,उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी गई, हादसे की जानकारी मिलते ही उनके बेटे जयप्रकाश गुप्ता समेत उनका पूरा परिवार रोते बिलखते घटनास्थल पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।








