कौशाम्बी,
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव,परिजनो में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई,खेत में धान से बेहन लगाकर वापस घर पर पहुंचे परिजनो ने बेटी का शव फंदे से लटकता हुआ देखा तो कोहराम मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है जहा की एक किशोरी का घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है,किशोरी के माता पिता खेत में धान की बेहन लगाकर घर वापस पहुंचे तो शव फंदे से लटका रहा था।पिता ने बेटी को फंदे से उतार लिया और इलाज के लिए ले जाने से पहले ही बेटी की मौत हो गई।पीड़ित पिता ने इसकी सूचना कोखराज थाना पुलिस से की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।








