कौशाम्बी,
राहुल गांधी कि सदस्यता बहाल होने पर भरवारी में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न,
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कि सदस्यता सुप्रीम कोर्ट से बहाल होने कि खबर जैसे ही पहुंची कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी के नेतृत्व मे भरवारी नगर पालिका परिषद एक दूसरे को लड्डू बांट कर एवम ढोल नगाड़े बजाते हुए खुशीयां मनाई।
कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष अरुण सरोज विधार्थी ने कहा कि आखिरकार सत्य कि जीत हुई, उन्होंने कहा जिस तरह से भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द कर दी थी,आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने से न्याय की जीत हुई है।
उन्होंने कहा इस निर्णय से आम जनमानस, किसानों, महिलाओं, युवाओं में खुशी का संचार हो गया, सभी वर्गों को उम्मीद है अब मोदी सरकार कि नाकामियों को राहुल गांधी और प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा जनता पूरी तरह से आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है।
इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता शाहिद सिद्दीकी, एआईएससीसी सदस्य तमजीद अहमद, राज बहादुर चौधरी, पीसीसी सदस्य जितेंद्र शर्मा, भारत गौतम, सरवर आलम, कमलाकांत शुक्ला, रमेश केशरवानी, मकसूद कुरैशी, नदीम अहमद, सलमान अहमद, अकरम हाशमी, आशीष पासी, सुनील शुक्ला, इदरीस मामा, नवाब ईशा, बच्चे भाई, मो शरीक, नसीम अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।








