कौशाम्बी,
नेशनल इंटर कालेज के NCC कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगो को मतदान के लिए किया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी के NCC कैडेट्स ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगोंको मतदान के लिए जागरूक किया। यह मतदाता जागरूकता रैली भरवारी नगर पालिका के अंतर्गत विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए पुनः कालेज में पहुचकार समाप्त हुई।
रैली को विद्यालय के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से रवाना किया गया। मतदाता जागरूकता के विषय में प्रधानाचार्य कलीम अहमद ने बच्चों को मतदाता के अधिकारों से अवगत कराया।
इस रैली के दौरान प्रवक्ता अरुण कुमार द्विवेदी, माया तिवारी, लेफ्टिनेंट पंकज कुमार, राजेश कुमार अस्थाना, अशोक कुमार पांडे, संतोष सिंह यादव, अर्जुन लाल, भारत लाल शर्मा, सुनील यादव राजेश यादव, गंगा प्रसाद, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार मिश्रा, दीपांशु तिवारी, जय सिंह सहायक लिपिक, संजय चौधरी, यशपाल यादव आत्म प्रकाश द्विवेदी, श्री कृष्णा शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भुवनेश्वर कुमार तिवारी के द्वारा सफलता पूर्वक किया गया।








