उत्तर प्रदेश,
कानपुर में तंबाकू कारोबारी के यहां IT की रेड,कई करोड़ कैश,100 करोड़ की कार बरामद,
यूपी के कानपुर में आयकर विभाग ने तंबाकू कंपनी बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के कानपुर हेड ऑफिस पर 29 फरवरी को छापा मारा, कंपनी के दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत 20 ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। आज छापेमारी का दूसरा दिन है।
दिल्ली स्थित कंपनी मालिक की कोठी से 100 करोड़ से ज्यादा की कारें मिली हैं। इसमें 60 करोड़ से ज्यादा कीमत की लग्जरी कारें हैं। इनमें 16 करोड़ की रोल्स रॉयस फैंटम कार, लैंबोर्गिनी, फरारी ककलारेन कारे शामिल हैं।
टीम की छापेमारी करीब 20 घंटे से चल रही है। इसमें 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। इसके साथ ही 5 करोड़ रुपए कैश और करोड़ों की बेनामी संपत्ति के डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं। आयकर अफसरों ने बताया कि कंपनी कानपुर की टॉप गुटखा कंपनियों को तंबाकू सप्लाई करती है।








