कौशाम्बी,
मां की डांट से नाराज होकर घर से भागी बालिका की PRV सिपाही ने की मदद,पुलिस ने पहुंचाया घर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मां की डांट से घर से भागी बालिका सिपाही नीतेंद्र बघेल व पीआरडी गुलाब को रात्रि गस्त में समय लगभग 1 बजे करारी चौराहा पर दिखी, बच्ची सर्दी से काफी कांप रही थी, तो तत्काल आग जलाकर बैठाया व बच्ची ने बताया कि सुबह से कुछ खाया नहीं है तभी सिपाही द्वारा गाड़ी में रखे कुछ फल व बिस्कुट बच्ची को दिए।
सिपाही ने बालिका की मदद के लिए तत्काल थाना प्रभारी को जरिए दूरभाष से अवगत कराया, जिस पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा थाना मोबाइल भेजी और बच्ची को सकुशल उसके घर जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।








