कौशाम्बी,
नगर पालिका भरवारी के रोही में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग का अध्यक्ष ने फीता काटकर जनता को किया समर्पित,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका भरवारी के रोही में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग का अध्यक्ष ने फीता काटकर जनता को समर्पित कर दिया।
नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 8 लियाकत अली नगर (मुरादपुर रोही) में जनता की समस्याओं को देखते हुए इंटरलॉकिंग सड़क एवं कवर्ड नाली निर्माण कार्य हुआ है,जिसका अध्यक्ष कविता पासी ने फीता काटकर उद्धाटन किया और जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर सम्मानित सभासद प्रतिनिधि आसिफ, अधिशासी अधिकारी राम सिंह जी एवं लेखा लिपिक बब्लू गौतम मौजूद रहें।








