उत्तर प्रदेश,
अपना दल कमेरावादी को बड़ा झटका,सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा 2022 में गठबंधन था,2024 में नही
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपना दल कमेरावादी के साथ सीट बंटवारे को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने साफ कर दिया है कि समाजवादी पार्टी और पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) के बीच अब कोई गठबंधन नहीं है,उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव तक ही गठबंधन था, 2024 में कोई नहीं गठबंधन नहीं है।
अपना दल कमेरावादी की कार्यवाहक अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों कौशाम्बी,फूलपुर और मिर्जापुर लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित करने के लिए दावा पत्र जारी किया था।वही अखिलेश यादव के बयान के बाद अब लोकसभा चुनाव में अपना दल की मुश्किल बढ़ सकती है।
वही पल्लवी पटेल सपा के सिंबल से कौशाम्बी जिले के सिराथू विधानसभा से वर्तमान में विधायक है।उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 2022 में मात दी थी।








