कौशाम्बी,
चाय में जहर देने का पत्नी पर आरोप,पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती,पत्नी ने बताया साजिश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आरोप है की उसकी पत्नी ने चाय में उसे जहर मिला कर दे दिया है, युवक ने थाने में फोन के माध्यम से सूचना दी है,वही पत्नी ने बताया कि पारिवारिक विवाद चल रहा था,फर्जी फसाने के लिए जहर देने का आरोप लगाया जा रहा है।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा गांव की रहने वाली प्रज्ञा और करुणा दो सगी बहनों का विवाह चरवा थाना क्षेत्र के बिरौली गांव के दो सगे भाई अतुल और अशोक के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ 2022 में हुआ था। घरेलू और पारिवारिक कलह को लेकर आए दिन विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को प्रज्ञा के पति अतुल कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया उसने आरोप लगाया कि दोनों बहनो ने मिलकर चाय में जहर दिया है। डॉक्टरों की टीम उपचार में जुट गई है।
वही दूसरी तरफ दोनों बहनों का कहना है कि दहेज की लगातार मांग की जा रही है,आए दिन विवाद करते है,उन पर फर्जी तरीके से फसाने के लिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है, मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।








