कौशाम्बी,
जमीन न बेचने पर महिला ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी पर महिला ने जबरन जमीन न बेचने पर जान से मारने की धमकी देने और फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने का आरोप लगाया है,महिला ने इसकी शिकायत एसपी से की है,एसपी ने जांच के बाद कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
मामला करारी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव का है जहा की महिला ने गांव के ही अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी अजमल शाह पर आरोप लगाए है कि उसने जबरन जमीन कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया है और अब जबरन जमीन की राजिष्ट्री कराने का दबाव बना रहा है,दबंग की डर से महिला गांव में नही रह पा रही है।
महिला ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि गांव के ही अजमल शाह दबंग किस्म के व्यक्ति है,उन्होंने जबराम उसकी जमीन पर निर्माण करा लिया है और अब जबरन जमीन को अपने नाम लिखवाने के लिए दबाव बना रहे है और जमीन न लिखने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और जान से मारने की धमकी दे रहे है।एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।








